HomeUncategorizedवाराणसी में M.Sc छात्रा के हत्यारोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार: शादी तय...

वाराणसी में M.Sc छात्रा के हत्यारोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार: शादी तय होने पर दिया वारदात को अंजाम, दोस्त के साथ मिलकर दबाया गला

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या के 20 दिन बाद आरोपी विवेक चौबे को राजातालाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवेक को पुलिस ने सोमवार सुबह 5 बजे मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे विवेक को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं, इससे पहले उसके दोस्त पुनीत मिश्रा को पुलिस जेल भेज चुकी है।

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने युवती की शादी दूसरे युवक से तय होने पर हत्या करने की बात को स्वीकार किया। बताया कि दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, बाद में शव कमरे में बंद करके दोनों फरार हो गए ।

एडीसीपी राजातालाब नृपेंद्र कुमार ने बताया कि राजातालाब पुलिस ने एमएससी की छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या में मुख्य आरोपी विवेक चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे ने वारदात की वजह और घटनाक्रम बताया है।

उसके बयान से साफ है कि छात्रा श्रेया हत्याकांड की हत्या प्रेम के बाद शादी के लिए की गई थी। युवती की शादी दूसरे युवक से तय होने के बाद विवेक क्षुब्ध था और उससे शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था, हालांकि युवती इनकार करती रही।

इसके बाद विवेक ने अपने दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ उसे मारने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर उसे कमरे पर बुलाया और हत्या कर दी। सोमवार की सुबह आरोपी विवेक के जगतदेवपुर की ओर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस टीम को देखकर विवेक भागने लगा तो पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। टीम को पीछे देखकर विवेक ने फायर झोंक दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बच गया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया।

विवेक चौबे पुत्र राम सहाय चौबे को घायलावस्था में तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जक्खिनी भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

6 जिले 2 राज्यों में तलाश की, 150 सीसीटीवी खंगाले

रोहनिया के बच्छांव में एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय का हत्यारोपी विवेक चौबे गिरफ्तारी से पहले लगातार लोकेशन बदलता रहा। 18 को हत्या और 20 अगस्त को शव मिलने के बाद पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है।

आरोपी का मोबाइल बंद करके अलग-अलग रिश्तेदारों और दोस्तों के घर शरण लिए था। वह लगातार ठिकाने बदल रहा दोस्तों के घर शरण लिए था। वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। उसके रिश्तेदारों, परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ में पुलिस को मूवमेंट पता चला।

विवेक चौबे की तलाश में पुलिस आसपास के छह जिलों में उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा दो राज्यों में भी उसकी तलाश की जा रही है। एसओजी समेत चार टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम करती रहीं।

22 लाख की सुपारी में हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार पहले गिरफ्तार हुए विवेक के दोस्त पुनीत मिश्रा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए श्रेया उपाध्याय की हत्या में मदद करने के बदले पुनीत को 22 लाख रुपये देने का सौदा होने की बात कही थी। विवेक चौबे का पुराना मित्र है और उसने ही इसकी सुपारी दी थी।

लालच में आकर पुनीत ने विवेक चौबे के साथ मिलकर श्रेया उपाध्याय की हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पुनीत मिश्रा को इलाज के बाद जेल भेजा गया था। अब उसका दोस्त विवेक भी जेल जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular