HomeUncategorizedवाराणसी में गंगा समग्र की बैठक: सहायक नदियों की निर्मलता पर कार्यशाला,...

वाराणसी में गंगा समग्र की बैठक: सहायक नदियों की निर्मलता पर कार्यशाला, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी में 6 सितंबर को मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सतत क्रियाशील संगठन गंगा समग्र के गंगा भाग के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आज पांडेयपुर स्थित वीएनआर टावर में संपन्न हुई।

बैठक में गंगा समग्र के आगामी कार्यक्रमों पर उपस्थित लोगों ने गहन विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए उसके आसपास के जिलों से प्रवाहमान क्षेत्रीय सहायक नदियों का निर्मल और अविरल होना आवश्यक बताया।

सहायक नदियों के स्वास्थ्य के परिपेक्ष्य में कारण और निवारण के पहलू पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बिंदु पर चिंतन और मंथन के लिए आगामी विश्व नदी दिवस 27 सितंबर को आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किए जाने का निश्चय किया गया।

विश्व नदी दिवस के अवसर पर अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी छात्रों के बीच जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय हुआ। 19 सितंबर को काशी प्रांत के शैक्षणिक आयाम की बैठक और अक्टूबर प्रथम सप्ताह में काशी प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, राष्ट्रीय गंगा आश्रित आयाम प्रमुख अमिताभ उपाध्याय, प्रांतीय संगठन मंत्री निरंजन जी और प्रांतीय संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने संबोधित किया। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular