HomeUncategorizedपुलिस थानों में सजा कान्हा का दरबार, अमर नाथ साहू और अजय...

पुलिस थानों में सजा कान्हा का दरबार, अमर नाथ साहू और अजय लखमानी ने दिखाई आस्था की तस्वीर

रिपोर्ट : NEWS हैक 24

वाराणसी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व वाराणसी जनपद के विभिन्न थानों में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। थाना सिगरा, थाना कोतवाली, थाना दशाश्वमेध सहित शहर के कई थानों में आकर्षक सजावट, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

थानों में बनाए गए भव्य श्रीकृष्ण दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय जयकारों और घंटों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा।


इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ धार्मिक परंपराओं का भी निर्वहन किया। थानों में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सुंदर सजावट और व्यवस्थाओं की सराहना की।


NEWS HACK 24 के चीफ एडिटर अमर नाथ साहू एवं यूपी हेड अजय लखमानी ने वाराणसी के विभिन्न थानों में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमों का विशेष कवरेज किया। दोनों पत्रकारों ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रमों की भव्यता, पुलिसकर्मियों की आस्था और आयोजन की सुंदर झलकियों को अपने समाचार माध्यम से जनता तक पहुंचाया।

NEWS HACK 24 की टीम द्वारा किए गए इस विशेष कवरेज की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को प्रमुखता से सामने लाना पत्रकारिता की जिम्मेदारी है।


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर वाराणसी पुलिस और NEWS HACK 24 की टीम ने समाज को भक्ति, सद्भाव और सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular