चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के बड़ागांव थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग पहुंचे। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ इलाके के लोग भी इस आयोजन में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की।

इस मौके पर बड़ागांव थाना प्रभारी (SHO) प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन सभी के लिए बहुत खास है। बड़ागांव थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मौका मिलना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जिसे वे अच्छा मानते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की प्रार्थना की। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘नंद के घर आनंद भयो’ के जयकारों से थाना परिसर गूंज उठा।




