HomeUncategorizedवाराणसी में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला आरोपी पकड़ा: अलग-अलग नाम और जन्मतिथि...

वाराणसी में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला आरोपी पकड़ा: अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से बनाए थे दस्तावेज, 6 मार्कशीट बरामद

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू

Oplus_16908288

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग जानकारी वाली छह मार्कशीट बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान कपसेठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रवि मौर्य (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कपसेठी पुलिस इलाके में संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की जांच कर रही थी। साथ ही, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कपसेठी चौराहे के पास से रवि मौर्य को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने मार्कशीट में अलग-अलग नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का इस्तेमाल किया था। आरोप है कि उसने इन बदली हुई जानकारियों के आधार पर नई मार्कशीट बनवाईं और उनका इस्तेमाल आगे की पढ़ाई के लिए किया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले रवि मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य के नाम और 5 जुलाई 1999 की जन्मतिथि से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। इसके बाद दोबारा पढ़ाई करने के लिए उसने अलग जानकारी के आधार पर कक्षा आठ की मार्कशीट बनवाई। इस मार्कशीट में उसका नाम रवि मौर्य, पिता का नाम सुख्खू मौर्य और जन्मतिथि 10 जुलाई 2004 दर्ज थी।

पुलिस के मुताबिक, इसी बदली हुई जानकारी के आधार पर आरोपी ने कक्षा नौ में दोबारा एडमिशन लिया। फिर उसने आगे की परीक्षाएं पास कीं और दस्तावेज हासिल किए। आरोपी के पास से मिली छह मार्कशीट भी इसी बदली हुई जानकारी से जुड़ी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular