HomeUncategorizedमणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्रःनेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए हुआ...

मणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्रःनेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए हुआ विशेष श्राद्ध-तर्पण, पीड़ित परिवारों के लिए निशुल्क जारी रहेगी सेवा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
प्रमुख संवाददाता- रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए काशी के महामोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट पर श्राद्ध-तर्पण और प्रार्थना की गई। नेपाल राष्ट्र की ओर से काशी में नियुक्त लाल मोहरिया परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अनुष्ठान कर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान त्रासदी के बाद अपने परिजनों से बिछड़े लोगों के जल्द अपनों से मिलने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर अभय द्विवेदी और गौरव द्विवेदी ने बताया कि लाल मोहरिया परिवार को नेपाल राज परिवार की ओर से काशी में नेपाल राष्ट्र के नागरिकों और नेपाल राज परिवार के लिए अनुष्ठान, पूजन तथा श्राद्ध-तर्पण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी जिम्मेदारी के तहत नेपाल में हुई त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए यह अनुष्ठान कराया गया।

Oplus_16908288

पीड़ित परिवारों के लिए निशुल्क जारी रहेगी सेवा अभय द्विवेदी और गौरव द्विवेदी ने बताया कि यह पूजन और श्राद्ध-तर्पण सिर्फ अभी तक सीमित नहीं रहेगा। त्रासदी से प्रभावित कोई भी परिवार अगर काशी आकर श्राद्ध-तर्पण या पूजन कराना चाहता है, तो लाल मोहरिया परिवार की ओर से यह सेवा आगे भी निशुल्क जारी रखी जाएगी। इस पहल के जरिए त्रासदी में अपनों को खोने वाले परिवारों के लिए धार्मिक अनुष्ठान की व्यवस्था करने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular