HomeUncategorizedकाशी से नेपाल के लिए प्रार्थना: 11 ब्राह्मणों ने किया विशेष अनुष्ठान,...

काशी से नेपाल के लिए प्रार्थना: 11 ब्राह्मणों ने किया विशेष अनुष्ठान, मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य की कामना

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

काशी से नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच शांति और प्रार्थना का संदेश दिया गया। नेपाल में बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति, घायलों और अस्वस्थ लोगों के जल्द स्वस्थ होने तथा नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की सकुशल वापसी के लिए वाराणसी में 11 ब्राह्मणों ने विशेष अनुष्ठान किया।

यह विशेष एक दिवसीय अनुष्ठान वाराणसी के सुदामापुर स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर काली अवेयरनेस (ISKA) आश्रम में आयोजित किया गया। अनुष्ठान के दौरान ब्राह्मणों ने हाथों में पोस्टर लेकर नेपाल के लोगों के प्रति संवेदना जताई और संकट की इस घड़ी में वहां के लोगों को शक्ति प्रदान करने की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान

अनुष्ठान की शुरुआत वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हुई। 11 ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांति, बीमार और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने तथा जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की गई।

ब्राह्मणों ने कहा कि काशी और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ और नेपाल की राजधानी काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। ऐसे में नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर काशी के लोगों में भी चिंता और संवेदना है।

फंसे भारतीय पर्यटकों के लिए भी की प्रार्थना

अनुष्ठान के दौरान नेपाल और काठमांडू में फंसे भारतीय पर्यटकों की सकुशल वापसी के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। ब्राह्मणों ने भगवान से कामना की कि नेपाल में फंसे सभी भारतीय पर्यटक सुरक्षित रहें और जल्द से जल्द अपने घर लौट सकें।

इस दौरान आश्रम परिसर में मौजूद लोगों ने नेपाल के प्रभावित नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की।

‘मां श्यामा काली सभी को शक्ति प्रदान करें’

ज्योतिषाचार्य पंडित हरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नेपाल में जिस तरह की विनाशकारी बाढ़ आई है, उससे वहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी दुख की घड़ी में काशी से नेपाल के लिए विशेष शांति प्रार्थना और अनुष्ठान किया गया है।

उन्होंने कहा कि अनुष्ठान के माध्यम से आनंदमयी मां श्यामा उन्होंने कहा कि अनुष्ठान के माध्यम से आनंदमयी मां श्यामा काली से प्रार्थना की गई कि नेपाल के सभी नागरिकों को इस संकट से उबरने की शक्ति मिले। बाढ़ में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। जो लोग अस्वस्थ हैं, वे जल्द स्वस्थ हों और जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular