HomeUncategorizedराजकीय महाविद्यालय बरकी में ज्ञान प्रतियोगिता संपन्नः राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी...

राजकीय महाविद्यालय बरकी में ज्ञान प्रतियोगिता संपन्नः राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने लिया भाग

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

Oplus_16908288

राजकीय महाविद्यालय बरकी, सेवापुरी, वाराणसी में शनिवार को काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता और राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में 62 छात्र-छात्राओं ने ज्ञान प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में काशी की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े 30 प्रश्न पूछे गए। इनमें मंदिरों, खान-पान, घाटों, मेले-त्योहारों, विश्वविद्यालयों और शिक्षा जैसे विभिन्न विषय शामिल थे। प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी गई। ये विजेता छात्र आगामी 1 सितंबर को विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया गया। शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. शिव मंगल यादव ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए इन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार बताया।

स्मार्ट क्लास में वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों ने खेलों के जरिए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी ज्ञानवर्धक

प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना,

सामान्य ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास करती हैं।

डॉ. कुमार ने मेजर ध्यानचंद के जीवन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. शिव मंगल यादव, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार मौर्या सहित कर्मचारीगण ओम प्रकाश, मिथिलेश कुमार, ऊषा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular