HomeUncategorizedबैगलेस डे पर राष्ट्रीय खेल दिवसःकौशलपरक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

बैगलेस डे पर राष्ट्रीय खेल दिवसःकौशलपरक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के फूलपुर स्थित पिंडरा विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को ‘बैगलेस डे’ (नो बैग डे) और राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कौशलपरक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला, हुनर और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी में कला अनुदेशिका प्रतिमा देवी और गृह शिल्प अनुदेशिका स्नेहा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों ने मिट्टी से खिलौने, मूर्तियां और आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। विद्यालय की बाल संसद के पदाधिकारियों ने औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी।

इसी क्रम में, इको क्लब के विद्यार्थियों ने स्थानीय किसान अनीता देवी से कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में, खेल अनुदेशक जय हिंद कनौजिया के निर्देशन में एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आंचल ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय और अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त, मंगारी, थानारामपुर, बाबतपुर, फूलपुर और सुरही सहित अन्य विद्यालयों में भी इसी तरह की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular