HomeUncategorizedवरुणा नदी में मिला अधेड़ का शवः वाराणसी के इमलिया घाट पर...

वरुणा नदी में मिला अधेड़ का शवः वाराणसी के इमलिया घाट पर उतराया मिला शव

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

लोहता थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी 50 वर्षीय विक्रम पाल का शव शनिवार को वरुणा नदी के इमलिया घाट फुलवरिया में उतराया हुआ मिला। विक्रम पाल शुक्रवार को नदी में स्नान करते समय डूब गए थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनके घर रुद्राभिषेक पूजन था। इसी के लिए वे वरुणा नदी में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे लापता हो गए थे।

सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार से ही उनकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह शव नदी में उतराया दिखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular