HomeUncategorizedवाराणसी में पुलिया के नीचे मिला मजदूर का शव: सुबह में टहलने...

वाराणसी में पुलिया के नीचे मिला मजदूर का शव: सुबह में टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा, पुलिस ने शुरू की जांच

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार सुबह एक पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान मोलनापुर निवासी जयप्रकाश उर्फ खलनायक (45 वर्ष) पुत्र करिया गौड़ के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, जयप्रकाश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे का आदी था और अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता था।

जयप्रकाश के निधन से उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए शिवपुर स्थित मंडलीय अस्पताल भेज दिया।

चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह मोलनापुर में पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया यह मामला नशा या हादसे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular