HomeUncategorizedवाराणसी में ट्रक ड्राइवर ने CRPF जवान को टक्कर मारीः पैर में...

वाराणसी में ट्रक ड्राइवर ने CRPF जवान को टक्कर मारीः पैर में लगी गंभीर चोट, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार CRPF के जवान को टक्कर मार दी। हादसे में जवान के बाएं पैर में गंभीर चोट आई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घायल जवान की पहचान

दुर्घटना में घायल स्कूटी सवा की पहचान विंध्याचल मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रामेश्वरपुरम कॉलोनी, पंचवटी, रामनगर के निवासी है। वर्तमान में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहाड़िया में तैनात हैं। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया की दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल जवान को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें बीएचयू भिजवाया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा करा दिया है। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular