HomeUncategorizedमहिला पर धारदार हथियार से हमलाःवाराणसी में ग्रामीण ने किया घायल, पुलिस...

महिला पर धारदार हथियार से हमलाःवाराणसी में ग्रामीण ने किया घायल, पुलिस कर रही जांच

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगवतीपुर गांव निवासी सलवरी ने कपसेठी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के रास्ते से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के सेराजू अली पुत्र मुस्तकीन अली ने उसे देखकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से सलवरी के हाथ पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। किसी तरह महिला वहां से भागकर अपने घर पहुंची और अपनी जान बचाई।

सलवरी ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि वह उसके कहे अनुसार नहीं चलेगी तो उसकी हत्या कर शव फेंक दिया जाएगा। घटना के बाद पीड़िता ने कपसेठी थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में कपसेठी थाना अध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular