HomeUncategorizedवाराणसी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासाः तीन नाबालिग समेत चार शातिर चोर...

वाराणसी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासाः तीन नाबालिग समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, आभूषण-नकदी बरामद

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी पुलिस ने किराना व्यवसायी के घर दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन नाबालिगों सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र में हुई थी।

चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी किराना व्यवसायी मनीष जायसवाल (पुत्र किशन जायसवाल) ने सारनाथ पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 10 अगस्त को उनके तिलमापुर स्थित घर में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी। पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने आज सुबह 9:15 बजे फरीदपुर बड़ा अंडरपास के पास से इन चार चोरों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन नाबालिग और एक वयस्क शामिल है। वयस्क चोर की पहचान तिलमापुर, सारनाथ निवासी संतोष कुमार (पुत्र स्व. हीरालाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

पकड़े गए चोरों के पास से 4 चांदी की पायल, 4 चांदी की बिछिया, 10 चांदी की चूड़ी और 760 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इलाके में बंद घरों की रेकी करते थे। फिर दिनदहाड़े ताले तोड़कर घरों से कीमती सामान चुरा लेते थे। उन्होंने यह भी बताया कि नाबालिग होने के कारण उन पर कोई शक नहीं करता था और पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई से बचती थी। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उनका पांचवां साथी शनि चोरी के कुछ सामान लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी, आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, पंकज सिंह तथा कांस्टेबल विजय और विकास भारतीय शामिल थे।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular