HomeUncategorizedवाराणसी में किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई FIR: चौबेपुर बाजार से...

वाराणसी में किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई FIR: चौबेपुर बाजार से खरीदारी कर घर नहीं लौटा

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर निखिल यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह 16 अगस्त 2026 की शाम चौबेपुर बाजार से खरीदारी करने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अजांव गांव निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र निखिल यादव (16) को आखिरी बार 16 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे चौबेपुर मार्केट जाते हुए देखा गया था। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर निखिल की गहन खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद 17 अगस्त को पीड़ित पिता राधेश्याम यादव ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक अनुराग कुमार तिवारी को मामले की विवेचना सौंपी गई है। लापता बालक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है। उसका रंग गोरा और लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच है। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular