HomeUncategorizedवाराणसी के नागेपुर में पुरुष कजली महोत्सव का आयोजन: गायकों ने संस्कृति...

वाराणसी के नागेपुर में पुरुष कजली महोत्सव का आयोजन: गायकों ने संस्कृति और देशभक्ति का संदेश दिया

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में जश्ने आजादी दिवस की संध्या पर पुरुष कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। लोक समिति और दिहाड़ी मजदूर संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोक गायकों ने अपनी मधुर कजली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव में कलाकारों ने केवल पारंपरिक कजली गीत ही नहीं सुनाए, बल्कि देशभक्ति, समाज की मौजूदा स्थिति और भ्रष्टाचार जैसे सामयिक मुद्दों पर भी अपनी प्रस्तुति दी। उनके गीतों ने लोगों को संस्कृति और मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांझी विरासत से जुड़े सुरेन्द्र भाई, सृष्टि जन कल्याण के अध्यक्ष राजेश सिंह और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महोत्सव में नागेपुर, बेनीपुर, कल्लीपुर, गनेशपुर, हरसोस, मेहदीगंज और प्रतापपुर सहित कई गांवों की टीमों के कलाकारों ने भाग लिया। लोक समिति ने सभी लोक गायक कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि पूर्वांचल में कजली महोत्सव का एक विशिष्ट स्थान है, जिसे ग्रामीण गायकों ने आज भी जीवंत रखा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने कजली को हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव के अपनत्व का अहसास होता है।

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि पुरुषों की तर्ज पर महिला कजली महोत्सव का आयोजन 22 अगस्त को सुबह 11 बजे लोक समिति आश्रम नागेपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नन्दलाल मास्टर, रामबचन, अनीता, आशा, सोनी, श्यामसुंदर, शिवकुमार, सुनील, अरविंद, रमेश, अंबिका, मनीषा, रामजतन और राजेंद्र सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular