HomeUncategorizedकूड़ा गाड़ी और टोटो भिड़ीं, महिला का पैर कटाः वाराणसी में एंबुलेंस...

कूड़ा गाड़ी और टोटो भिड़ीं, महिला का पैर कटाः वाराणसी में एंबुलेंस को रास्ता देने में हुआ हादसा, डॉक्टर बोले- जोड़ा नहीं जा सकता पैर

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

Oplus_16908288

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नदिया मार्ग पर शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी और टोटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार सब्जी विक्रेता महिला शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर टोटो और डिवाइडर के बीच फंस गया था। आसपास के लोगों ने महिला को बाहर निकालकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। टोटो में 5 महिलाएं सवार थीं, अन्य सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।

शीला वाराणसी के टिकली चितईपुर की रहने वाली है।

वह सुंदरपुर से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान सुंदरपुर नदिया मार्ग पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी भी गुजर रही थी। दोनों में टक्कर हो गई। कूड़ा गाड़ी का नंबर UP 65KT 1072 बताया गया है।
एंबुलेंस को रास्ता देने में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सड़क पर एंबुलेंस आ रही थी।

उसे रास्ता देने के प्रयास में कूड़ा गाड़ी चालक ने अपना वाहन डिवाइडर के साइड में दबाया। इसी दौरान बगल से गुजर रहे टोटो से कूड़ा गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टोटो असंतुलित हो गया और शीला का पैर टोटो व डिवाइडर के बीच फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
जांच के बाद डॉक्टर बोले- पैर नहीं जुड़ सकता

ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने शीला की जांच और एक्स-रे किया। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसे दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। शीला वाराणसी के टिकली चितईपुर की रहने वाली है। वह सुंदरपुर से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रही थी। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

परिवार बोला- प्रशासन इलाज में मदद करे

शीला के पिता कर्मन बिंद मंगला वाटिका में मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं।

परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। एक लड़की और एक लड़के की शादी भी होनी है। ऐसे में शीला के इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल है। परिजनों ने प्रशासन से इलाज में आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिवार में 3 भाई और 4 बहनें

शीला के परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। उसके पिता कर्मन बिंद मंगला वाटिका में मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। परिवार के मुताबिक, एक लड़की और एक लड़के की शादी भी होनी है। ऐसे में शीला के घायल होने से परिवार के सामने इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने दोनों वाहन मौके पर खड़े कराए

हादसे की सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो और नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को मौके पर खड़ा करा दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, महिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

टोटो में 4-5 महिलाएं सवार थीं

हादसे के समय टोटो में शीला समेत करीब 4-5 महिलाएं सवार थीं। एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में कूड़ा गाड़ी को डिवाइडर की ओर दबाया गया। इसी दौरान बगल से गुजर रहे टोटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टोटो में सवार महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। शीला का पैर टोटो और डिवाइडर के बीच फंस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

बेटा बोला- हमें मुआवजा मिले और दोषियों को सजा

शीला के छोटे बेटे विकास ने कहा, ‘मेरी मां का पैर कट गया है, अब वह जुड़ नहीं सकता। हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले और हमें मुआवजा मिले, जिससे मां का इलाज करा सकें।’ परिजनों के अनुसार, शीला के परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। परिवार में एक लड़की और एक लड़के की शादी भी होनी है। हादसे के बाद परिवार के सामने इलाज और घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

चालक हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टोटो और कूड़ा गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular