चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी में चिरईगांव के ढाब क्षेत्र को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मार्ग की स्थिति देखी और अधिकारियों से निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, सुपरिटेंडेंट प्रवीन कुमार, जेई दीपक गुप्ता, एडवोकेट प्रवीण सिंह, वरुण सिंह समेत क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
पीडब्ल्यूडी के जेई दीपक गुप्ता ने मंत्री को बताया कि सड़क के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बजट स्वीकृति के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बजट मिलते ही प्राथमिकता से शुरू होगा काम
मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शासन स्तर से बजट स्वीकृत होते ही ढाब मार्ग का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।




