HomeUncategorizedवाराणसी न्यूरोसिटी में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर हंगामा: 40 हजार की सुई...

वाराणसी न्यूरोसिटी में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर हंगामा: 40 हजार की सुई लगते बिगड़ी मरीज की हालत, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्की घाट स्थित न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में मरीज को डॉक्टरों ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया। 40 हजार के इंजेक्शन के लगते ही मरीज की हालत बिगड़ गई। गलत दवा और सुई लगाए जाने के आरोप बाद मरीज का शरीर निष्क्रीय होगा, बाह्य अंगो सुन्न हो गए।
हालत बिगड़ने पर आक्रोशित तीमारदारों ने डॉक्टरों से नाराजगी जताई और डस्टबिन से दवाएं निकालकर जांच की। इसमें इंजेक्शन एक्सपायर डेट का मिला, जिसके बाद तो जमकर हंगामा शुरू हो गया। तीमारदार और डॉक्टरों में गाली गलौज हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सारनाथ पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजनों ने बताया कि मरीज को ऐसा इंजेक्शन लगाया गया जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इंजेक्शन के लिए 40 हजार रुपये लिए गए। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो उल्टा धता बता रहे हैं।

हालांकि मामला बिगड़ने के बाद कुछ डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ मौके से खिसक लिए। परिजनों ने अस्पताल संचालक और सभी चिकित्सकों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बताया गया कि मरीज भभुआ बिहार का निवासी है और गाजीपुर के रिश्तेदारों के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था।
हंगामे के बाद न्यूरो सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर फरार हैं मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। भर्ती मरीज के परिजन डॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर पड़े हैं और सड़क पर बैठकर अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर की डिग्रियां जांच की मांग भी की है।

पुलिस के अनुसार उन्होंने भी डॉक्टर को कई बार संपर्क किया और परिजनों संग वार्ता करने की बात कही लेकिन डॉक्टर बार-बार थोड़ी देर में आने की बात करते हुए टालमटोल कर रहे हैं परिजनों में काफी गुस्सा है माहौल काफी तनावपूर्ण है

RELATED ARTICLES

Most Popular