HomeUncategorizedमां कालिका मंडल में निकली तिरंगा यात्राःयुवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, भाजपा...

मां कालिका मंडल में निकली तिरंगा यात्राःयुवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मौजूद

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कालिका मंडल के अंतर्गत एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा अजय सिंह ‘मुन्ना’, मंडल प्रभारी सुनीता सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक सुजीत सिंह, संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला पंचायत प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह, राम विलास पटेल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह और कार्यक्रम संयोजक चंद्रकांत पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में युवाओं, विशेषकर Gen Z के युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा का समापन राष्ट्रीय वीर निहाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

मां कालिका मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम तथा देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular