चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के आदमपुर थानाक्षेत्र के हनुमान फाटक चौकी क्षेत्र में सुबह हुई हत्या से संबंधित आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हनुमान फाटक इलाके के मोहम्मद ताजीम को हिरासत में लिया था। इसी दौरान वह पिस्टल छीनकर भागा।
जिसके बाद SOG की टीम ने उसे घेरा और काशी रेलवे स्टेशन के पास सरेंडर करने को कहा पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
आदमपुर थानाक्षेत्र में हुई थी व्यक्ति की हत्या, एक गंभीर शनिवार की सुबह आदमपुर थानाक्षेत्र के हनुमान फाटक चौकी क्षेत्र में किसी अज्ञात ने तीन लोगों पर हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है, जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद मौके पर स्थानीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी भी पहुंचे थे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एडीसीपी काशी वैभव बांगर भी पहुंचे। और घटनास्थल का जायजा लिया और मातहतों को निर्देशित किया था।
डीसीपी और क्रम ब्रांच प्रभारी मौके पर पहुंचे थे
सीके कुछ ही देर बाद मौके पर डीसीपी काशी जोन और SOG प्रभारी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया था। इसके बाद पुलिस कर एसओजी टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हनुमान फाटक के रहने वाले मोहम्मद ताजीम को चिह्नित किया था। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
चाय पीने के दौरान हुई थी कहासुनी
हनुमान फाटक चौकी क्षेत्र के रवि चौहान की सुबह रक्तरंजित लाश मिली थी। उसके भतीजे अनिल चौहान ने बताया मेरे चाचा 7 अगस्त की शाम धनेसरा चौराहे पर चाय पी रहे थे। वहीं मोहम्मद ताजीम निवासी हनुमान फाटक भी आ गया। जिससे पुराने बात को लेकर चाचा की कहासुनी हो गई। जिसपर उनसे जान से मारने की धमकी दी और कहा की जान से मार देंगे तुम्हे। इसके बाद चाचा की किसी अज्ञात ने सुबह हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा ताजीम
अनिल ने बताया – पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला की ताजीम ही मार रहा था। जिसपर मैंने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने अनिल की तहरीर पर बीएएस की धारा 103 (1) और 333 में मुकदमा दर्ज कर ताजीम को ढूंढना शुरू कर दिया था।
गिरफ्तारी के बाद पिस्टल छीनकर भागा था
डीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया हत्या की घटना के बाद कई टीमें लगायी गयी थीं और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची थी। एसओजी ने जब सीसीटीवी खंगाला तो मोहम्मद ताजीम का नाम सामने आया जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। जिसके बाद उससे घटना में इस्तेमाल किए गए पत्थर की जानकारी चाही तो वह पुलिस टीम को लेकर काशी स्टेशन के पास पहुंचा और यहां मौक़ा पाकर दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। सरेंडर करने पर उसने दो बार फायर किया जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।




