HomeUncategorizedवाराणसी में छात्रा को छेड़ा, झाड़ी में खींचाः पुलिस ने पाक्सो एक्ट...

वाराणसी में छात्रा को छेड़ा, झाड़ी में खींचाः पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई, भेजा गया जेल

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ और उसे झाड़ियों में खींचने के आरोप में भदोही के कजरमऊ निवासी किशन यादव को गिरफ्तार किया है। पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
स्कूल के रास्ते में की छेड़छाड़

लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि 7 अगस्त की सुबह एक व्यक्ति थाने पहुंचा और अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पिता के मुताबिक उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी किसी तरह आरोपी से खुद को छुड़ाकर घर पहुंची। इसके बाद वह दोबारा स्कूल जाने के लिए घर से निकली और सड़क पर इंतजार कर रही थी।

हाथ पकड़कर झाड़ियों में खींचने का आरोप

पिता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी किशन यादव दोबारा वहां पहुंच गया। उसने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की। किशोरी किसी तरह वहां से बचकर रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने लंका थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दबिश दी
थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(2), 75(3), 78(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद किशोरी द्वारा बताए गए स्थान और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular