चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी के कैंट थानाक्षेत्र के वरुणा पुल के पास वरुणा नदी में ऑटो चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वरुणा पुल पर लावारिस ऑटो खड़े होने की सूचना पर कचहरी चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। ऑटो के अंदर तेजाब की बोतल मिली।
जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो एक लाश वरुणा नदी में उतराई हुई मिली। जिसपर पुलिस ने ऑटो के नंबर और परिजनों को सूचना दी और शव को बाहर निकलवाया और मोर्चरी में भेज दिया।
मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे ने आरोप लगाया की पापा ने कहा था की तीन दिन से उनका कोई पुलिस वाला पीछा कर रहा है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में लग गई है। सीसीटीवी फुटेज से घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लावारिस ऑटो खड़े होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
कैंट थाने की पुलिस को लोगों ने सूचना दी थी की वरुणा पुल पर एक लावारिस ऑटो संख्या UP 65 ET 8037 खड़ा है। जिसमें आगे तेज़ाब की बोतल रखी हुई है। इसपर मौके पर फौरन चौकी इंचार्ज कचहरी पहुंचे और ऑटो के संबंध में जानकारी जुटाई तो ऑटो राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड मिला।
इसपर चौकी इंचार्ज ने फोन किया तो उन्होंने बताया की उनका ऑटो ज्ञानचंद सोनकर चलाता है। इसपर उसका नंबर लेकर उसके परिजनों को काल की गई।
मौके पर पहुंचे लड़के ने लगाया आरोप
मौके पर सूचना के बाद ज्ञानचंद सोनकर का लड़का आशीष सोनकर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ऑटो की शिनाख्त करवाई। उसके बाद सर्च किया तो एक शव वरुणा में उतराया हुआ मिला। जिसकी पहचान उसके बेटे आशीष ने ज्ञानचंद के रूप में की।
आशीष ने बताया सावन में सब लोग अयोध्या गए थे लेकिन पिता जी नहीं गए थे। पिछले तीन दिन से वह यह बात कह रहे थे की कोई पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा है। और आज उनका शव मिला है।
पुलिस जांच में जुटी
कैंट थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय ने बताया – शव को पानी से बाहर निकालकर मोर्चरी भेजवा दिया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है।



