HomeUncategorizedमुन्ना बजरंगी के गुर्गे और साउथ इंडियन सिंगर पर FIR: चेसिस नंबर...

मुन्ना बजरंगी के गुर्गे और साउथ इंडियन सिंगर पर FIR: चेसिस नंबर बदलकर वाहनों की कर रहे खरीद-फरोख्त, 4 को किया नामजद

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के कैंट थाने पर हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनघ शुक्ला की तहरीर पर मुन्ना बजरंगी के गुर्गे रह चुके रवि सर्राफ उर्फ पिंचू मारवाड़ी, गायिका अमृता सुरेश सहित चार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मुकदमा वाहनों को चोरी कर उनका चेसिस नंबर बदलकर उनकी खरीद फरोख्त का गैंग चलाने के आरोप पर की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चेसिस नंबर बदलकर हो रहा फ्राड

अनघ शुक्ला ने कैंट पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र का निवासी रवि सर्राफ, उसका बेटा प्रतीक सर्राफ, चपरासी ललित सिंह और दक्षिण भारत की सिंह अमृता सुरेश एक संगठित गैंग चला रहे हैं।

ये सभी चोरी की गाड़ियों को डेंट-पेंट करने के बाद उनके चेसिस नंबर में बदलाव कर उन्हें बेच रहे हैं। अनघ ने कहा की ऐसे वाहन यदि किसी बड़ी घटना में प्रयुक्त किए जाएंगे तो उन्हें पकड़ना मुश्किल होगा। पुलिस यदि जांच करे तो कई वाहन वाराणसी में दौड़ते मिले जाएंगे।

मुन्ना बजरंगी का गुर्गा रह चुका है रवि

अनघ ने पुलिस को बताया कि रवि उर्फ पिंचू बागपत जेल में मारे गए शातिर और कुख्यात मुन्ना बजरंगी का गुर्गा रह चुका है और जेल भी जा चुका है। ऐसे में यह आपराधिक कृत्य वह अपने आपराधिक साथियों की मदद के लिए भी कर रहा है और उन्हें गाड़ियां मुहैया करवा रहा है।

परिवहन आयुक्त की जांच में निकला सच

पुलिस के अनुसार अनघ की शिकायत पर परिवहन आयुक्त ने जांच करवाई थी। एक समिति गठित करने के बाद जब जांच हुई तो कई वाहनों का सत्यापन कराया गया जिसमें चेसिस नंबर गलत मिले। इसपर कैंट पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी कैंट राजकिशोर पांडेय ने बताया – अनघ शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular