चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चंदन रंजीत यादव

वाराणसी के चोलापुर स्थित ग्राम पंचायत टीसौरा में जल जीवन मिशन पाइपलाइन में लीकेज का पता चलने के बाद 48 घंटे के भीतर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इस लीकेज के कारण ग्रामीणों को पिछले तीन महीने से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।
भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। जल निगम द्वारा संचालित जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से पिछले तीन माह से पानी की आपूर्ति बाधित थी, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे।
मामले की जानकारी मिलने पर जल जीवन मिशन के ऑपरेटर ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने लीकेज का पता लगाने के लिए टीम लगाई और लीकेज मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया।
मौके पर मिस्त्री और सुपरवाइजर मौजूद हैं और तेजी से मरम्मत का काम चल रहा है। ऑपरेटर और सुपरवाइजर ने आश्वासन दिया है कि लीकेज जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा और आज से ही गांव में पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
जल निगम मिशन के अधिकारियों ने गारंटी दी है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा।



