चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

भारतीय जनता युवा कांग्रेस के महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 3 बजे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद के फोटो का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उसे गटर में डालकर आक्रोश जताया।
विरोध के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस
प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी नरसिम्हा यादव भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।
चंचल शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने भाजपा से निशिकांत दुबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो युवा कांग्रेस आगे भी विरोध जारी रखेगी।
यह लोग हुए विरोध में शामिल
प्रदर्शन में अनुपम राय, ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, विनीत चौबे, मो जीशान, अश्वनी यादव, उत्कर्ष पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, सुजान खान, सूरज यादव, जमाल अहमद, सिद्धार्थ केशरी, सोनू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



