चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

चोलापुर (वाराणसी)कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी (उर्फ काजू बाबा शास्त्री) को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए दो स्वर्ण पदक प्रदान किए गए हैं। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया।
आचार्य सत्यम गिरी को यह गौरवपूर्ण सम्मान उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद मंदिर समिति, गोस्वामी समाज और पूरे कैथी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे आचार्य सत्यम गिरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, सहयोगियों और मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और धार्मिक सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इसी दौरान, मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास में लगने वाले विशाल मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने की। इसमें लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग, बिजली व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण इंतजामों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी (काजू बाबा), गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।



