HomeUncategorizedश्रीरामनवमी के सुअवसर पर "सुन्दर काण्ड" का हुआ पाठ एवं प्रसाद वितरण,...

श्रीरामनवमी के सुअवसर पर “सुन्दर काण्ड” का हुआ पाठ एवं प्रसाद वितरण, हनुमान जयंती की तैयारी शुरू

रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया । श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं विग्रह की स्थापना के एक माह पूर्ण होने तथा प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी ) के सुअवसर पर वार्ड नं0 8 के हनुमान नगर स्थिति श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर रसड़ा पर श्रद्धालुजनों द्वारा संत तुलसीदास कृत रामचरित मानस के “सुन्दर काण्ड” का सामूहिक पाठ एवं प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पं0 रमेश तिवारी के नेतृत्व में श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के सुरेश चन्द, बालाजी तिवारी, रिंकू सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, चन्दे लाल, संतोष गुप्ता, अखिलेश, विजय कुमार ठठेरा, श्रवण कुमार, अंचल सोनी, दिलीप कुमार चौहान, गोलू , आर्यन, प्रिंस आदि ने पाठ किया। आगामी 2 अप्रैल 2026 दिन वृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर दोपहर 12 बजे से शिवचर्चा तथा सायंकाल 6.30 से श्री हनुमान चालीसा का 11 बार सम्वेत पाठ तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular