
बलिया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल सिकंदरपुर में जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जी के नेतृत्व में
संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली और पंजाब की तरह यूपी में भी मुफ्त शिक्षा , मुफ्त चिकित्सा मुफ्त बिजली मुफ्त पानी दिल्ली की तर्क पर दी जायेंगी और महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त की जाएगी तथा मिश्रा जी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार आम आदमी पार्टी से डरी हुई है और डर के कारण फर्जी तरीके से आम आदमी पार्टी के नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा करके जेल में डालने का कार्य करती है मैं कोर्ट को धन्यवाद देता हूं कि जिस तरीके से कोर्ट द्वारा आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं को फर्जी तरीके से जेल में डाल दिया गया था लेकिन कोर्ट द्वारा स्पष्ट साबित कर दिया गया कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है इनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई धोखाधड़ी या घोटाला नहीं किया गया है। तथा जिला महासचिव अंजनी तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक भ्रष्ट जनता पार्टी है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कभी जनता को नोटबंदी करके लाइन में लगा दिया जाता है कभी कोरोना वैक्सीन के समय लाइन में लगा दिया जाता है और जनता को मार दिया जाता है और यह देश के आगे तीसरी नौबत आ गई है कि गैस सिलेंडर के लिए लोग लाइन में खड़ा होकर अपना बहुमूल्य समय गवा रहे हैं इससे जनता को सीख लेनी चाहिए कि यह भारतीय जनता पार्टी किस तरीके से जनता को गुमराह करके उनका हक छीनने का काम करती है इस मौके पर यूपी के प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा जिला प्रभारी शाह आलम जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार जिला महासचिव अंजनी कुमार तिवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन देवी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा देवी विधानसभा प्रभारी बेल्थरा रोड एस एन सिंह व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



