प्रधान सम्पादक : रवि प्रताप आर्य

बलिया। स्वर्णकार समाज सेवा समिति द्वारा रविवार की रात्रि रसड़ा स्टेशन रोड स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली के गीत गाने के साथ ही एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बुजुर्ग सदस्यों ने होली त्योहार की परंपराओं की जानकारी दी। रसड़ा पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि होली का त्योहार हमें बुराइयों को छोड़कर आपस में मिल जुलकर रहने की सीख देता है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।आपको बताते चलें कि वृन्दावन से आए कलाकारों ने नृत्य – गान व होली के गीतों से समां बांधा। इसके साथ ही कार्यक्रम में होली के गीतों, पारंपरिक व्यंजनों और आपसी सद्भाव का आनंद लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजेश सोनी,अविनाश सोनी, सुरेन्द्र सोनी ,डॉ.रामबाबू, निखिल आनंद,अमन सोनी,किशन सोनी, बृजेश सोनी,मखन सोनी,मनोज सोनी, श्याम जी सोनी,लालबाबू सोनी व पिंटू सोनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



