ब्यूरो रिपोर्ट : आशु खरवार

बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन जनपद बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिए गए इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं महोदय द्वारा पुलिस लाइन में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित पी0टी0 गोदाम का उद्घाटन किया गया परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।



