ब्यूरो रिपोर्ट : आशु खरवार

बलिया। जनपद के रसड़ा में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने गुरूवार को रसड़ा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दरम्यान उन्होंने
अभिलेखों, शास्त्रागार, हवालात, मालखाना, साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए डीआईजी सुनील कुमार सिंह को पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी रसड़ा कोतवाली परिसर में आयोजित जन प्रतिनिधियों की बैठक में उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस कर्मियों को जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश है उन्होंने आगामी त्योहारों होलिका दहन व होली व माहे रमजान अलविदा जुम्मा एवं पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने का आग्रह किया। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के

अध्यक्ष राजेश यादव तथा महामंत्री अमित मणि त्रिपाठी ने उन्हें पत्रक देकर न्यायालय परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाए जाने तथा रजिस्ट्री आफिस को अन्यंत्र स्थापित किए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा जिस पर उन्होंने सार्थक सहयोग का भरोसा दिया सभासदों ने जुटली गड़ही के समीप से अवैध मछली मार्केट हटाए जाने की मांग की गई अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, सहित विशिष्ट जनों ने डीआईजी सुनील कुमार सिंह का पुष्प गुच्छे देकर स्वागत किए।




