चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो : पंकज भाटिया

वाराणसी। पुलिस लगातार कोडीन कफ सिरप मामले में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमें में वांछित 25 हजार के इनामिया तीन आरोपियों सहित पांच को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए पांचों आरोपी शुभम जायसवाल की कोर टीम थे और कफ सिरप सप्लाई और उसके मुनाफे का सारा काम इन्ही की देख रेख में होता है।
फिलहाल पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इन सभी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था और इनके पास से पुलिस ने नेपाली करेंसी बरामद की है।
पांच फर्म के मालिक हैं अभियुक्त
इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया – कोडीन कफ सिरप सम्बंधित एक अभियोग पंजीकृत है।

इसमें पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ये पांच लोग शुभम जायसवाल उसके कोर ग्रुप के साथी थे। ये पूर्ण रूप से उसका सहयोग कर रहे थे और फायदा उठा रहे थे। इसमें अमित जायसवाल, श्री हरी फार्मा, देवेश जायसवाल, डीएसए फार्मा, अभिनव यादव, खाटू फार्मा, घनश्याम मौर्या श्रीराम फार्मा और अंकुश सिंह, महाकाल मेडिकल स्टोर हैं।
50 करोड़ से अधिक का किया व्यापार
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया – इनके द्वारा कई लाख बॉटल का फर्जीवाड़ा शैली ट्रेडर्स के साथ मिलकर किया है। लगभग 50 करोड़ से अधिक का इन सभी ने मिलकर शुभम के साथ व्यापार किया है। पूरा डायवर्जन करते हुए इन्होने मुनाफा कमाया है। जो इनकी फर्म थी वो रांची से बिल जेनरेट करवाकर ये फर्जी ई-वे बिल बनवाते थे। और व्यापार करते थे लेकिन कभी भी वाराणसी माल नहीं आता था। ये कालाबजारी करके मुनाफा कमाते थे।



