HomeUncategorizedमंत्री रविंद्र जायसवाल का बयानः गजनी ने सनातन को बांटकर देश को...

मंत्री रविंद्र जायसवाल का बयानः गजनी ने सनातन को बांटकर देश को गुलाम बनायाः सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव जयंती

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी। के सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, जबकि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर सारनाथ के म्यूजियम से आशापुर तक एक रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा वापस रंगोली गार्डन स्थित सुहेलदेव पार्क पहुंची, जहां महाराजा सुहेलदेव का माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि गजनी ने हिंदुओं और सनातनियों को बांटने का काम किया, जिससे देश गुलाम बना और उस पर राज किया गया। मंत्री जायसवाल ने जोर देकर कहा कि जब सनातनी बंटे हुए थे, तब महाराजा सुहेलदेव ने उन्हें एकजुट करने का काम किया था।

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग सलारगाजी के ‘पथकर्मों’ पर चल रहे हैं और आजाद देश को खोखला कर उसे फिर से गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती लगातार मनाकर एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महाराजा सुहेलदेव के सपनों को साकार करना है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया। राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष का रास्ता लंबा है, इसलिए थकना, रुकना या बैठना नहीं है, जब तक सफलता पूर्ण रूप से नहीं मिल जाती, तब तक निरंतर चलते रहना है। तभी लोकतंत्र और समाज में गरीब महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान दिया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular