चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

वाराणसी। में अत्यधिक ठंड, कोहरे और शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर 6 जनवरी तक कक्षा-8 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। सभी बोर्डों के स्कूलों के लिए यह नियम मान्य होगा।
बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया- जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने जिले के सभी कक्षा-8 तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था। ऐसे में ठंड को देखते हुए और आने वाले दिनों में बढ़ी ठंड के मद्देनजर जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 5 और 6 जनवरी को बंद कर दिया गया है।
सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया। जिले के सभी स्कूल / राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी मान्यता प्राप्त / सीबीएससी/ आईसीएससी/ संस्कृत और मदरसा बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।
इस अवधि में यदि कोई भी स्कूल खुला पाया गया तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में अध्यापकों को पूर्व की भांति स्कूल आना होगा और दिए गए कार्य सम्पादित करने होंगे।



