HomeUncategorizedवाराणसी में रेस्टोरेंट का सामान हड़पने वाले कारोबारी पर केसः पिता-पुत्र पर...

वाराणसी में रेस्टोरेंट का सामान हड़पने वाले कारोबारी पर केसः पिता-पुत्र पर 2 करोड़ गबन का आरोप, तालाबंदी से रद्द करनी पड़ी नववर्ष की बुकिंग

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो : पंकज भाटिया

वाराणसी। में पिता-पुत्र पर फर्जीवाड़ा करके दो करोड़ की संपत्ति का गबन और पोकर मेनिया रेस्टोरेंट का समान हड़पने मामले में पीड़ित व्यापारी ने केस दर्ज कराया है। पीड़ित केशव सर्राफ ने पार्टनर पिता-पुत्र वीरेंद्र कुमार मालू, आशीष मालू और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, इसके बाद प्राथमिक जांच में मामला सामने आने पर पुलिस ने शनिवार की रात भेलूपुर थाने में डकैती, गबन, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

चेतगंज थाना क्षेत्र के महामंडल नगर, तुलसी अपार्टमेंट निवासी अनूप सर्राफ ने पुलिस को बताया कि मेरी फर्म सर्राफ बीएसबी फूड्स एंड बेवरेजेज एलएलपी के अंतर्गत रविंद्रपुरी में संचालित पोकर मेनिया रेस्टोरेंट का साझेदार हूं। 28 दिसंबर की सुबह आरोपी वीरेन्द्र कुमार मालू, उसका बेटा आशीष मालू निवासी कमच्छा ने कई अज्ञात सहयोगियों के साथ बलपूर्वक रेस्टोरेंट में घुस गया और कर्मचारियों की पिटाई की।

व्यापारी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके काउंटर से 4 लाख 50 हजार की नकदी लूट ली। कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला बंद कर दिया गया और धमकी देकर परिसर से बाहर निकाल दिया गया। कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छिन लिया गया है। 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति रेस्टोरेंट परिसर को अवैध रूप से ताला बंदकर चाभी रख ली। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ को जबरन कब्जे में ले लिए। नए वर्ष की अग्रिम बुकिंग रद्द होने से सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार हो रहा है। आरोपियों की ओर से धमकी दी जा रही है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular