HomeUncategorizedवाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण अल्टीमेटम का आज आखिरी दिनः रजिस्ट्री कराने के...

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण अल्टीमेटम का आज आखिरी दिनः रजिस्ट्री कराने के लिए 5 जनवरी तक मुनादी, शाम को मकानों पर चलेगा हथौड़ा

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी। की दालमंडी गली का चौड़ीकरण में तेजी लाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वाराणसी प्रशासन आज एक्शन लेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी चेतावनी के अंतिम दिन यानि 5 जनवरी तक रजिस्ट्री नहीं कराने वालों को दुश्वारियों का सामना करना होगा। नवंबर में कुछ मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद रुकी कार्रवाई अब शुरू होगी।

अल्टीमेटम का समय पूरा होने के बाद सरकारी टीमें पुलिस फोर्स के साथ आज शाम दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को फिर शुरू कर सकती है। इसके पहले पीडब्ल्यूडी इसकी मुनादी करवा चुका है और रजिस्ट्री करवा चुके लोगों को एक सप्ताह में मकान खाली करने को कहा था। अब तक चिह्नित 186 मकानों में कुल 40 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री करवा ली है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि नवंबर के बाद दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई थी। सभी विभागों की बैठक के बाद 5 जनवरी से दोबारा ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। वहीं पिछले दिनों सीएम योगी ने इसके लिए स्पष्ट निर्देश भी दिए है।

प्रोजेक्ट में लगातार लेटलतीफी को रोकने के लिए पुलिस और नगर निगम विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है। ऐसे में दालमंडी में मुनादी करवाकर वो लोग जिन्होंने अपनी रजिस्ट्री करवा ली है और उन्हें मुआवजा मिल चुका है। उनसे अपने मकान एक सप्ताह में छोड़ने का आग्रह किया गया था अब नहीं खाली करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। बताया कि दालमंडी गली का चौड़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपना कैंप कार्यलय चौक थाना परिसर में खोला है। इस कैंप कार्यालय में अभी तक 40 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री कराई है। अभी भी रोजाना 15 से 20 मकान मालिक रोजाना रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी लेने आ रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है और उसके बाद वो अपने कागजात लेकर आ रहे हैं और रजिस्ट्री करवा रहे हैं।

6 मकानों का हुआ ध्वस्तीकरण

दालमंडी चौड़ीकरण में कुल 186 मकान चिह्नित किए गए हैं। जिसमें से 40 ने रजिस्ट्री कराई है और 6 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा चुका है। ऐसे में मिशन की तरह सरकार इस काम को अंजाम दे रही है। केके सिंह ने बताया कि हमने मुनादी करवाकर सभी रजिस्ट्री शुदा मकान मालिकों को मकान खाली करवाने और जिनके मकान चिह्नित हैं। उन्हें मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular