HomeUncategorizedचेतगंज पुलिस का गुडवर्क : हत्या के प्रयास का आरोपी को 24...

चेतगंज पुलिस का गुडवर्क : हत्या के प्रयास का आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : अभिषेक सोनकर

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 303/2025 धारा- 352, 109 (1) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र जगदीश खरवार निवासी ग्राम/पोस्ट आवाजापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र 29 वर्ष को लकड़ीमण्डी चौकाघाट से दिनांक 27.12.2025 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-27.12.2025 को थाना चेतगंज पर वादी की लिखित तहरीर बाबत् प्रतिवादी सूरज

कुमार द्वारा वादी के भाई रमेश चौहान को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से मारते-पीटते हुए पत्थर के फर्श पर पटक देना, जिससे काफी गंभीर चोटें तथा कान से खून (ब्लीडिंग) आने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-303/2025 धारा-352, 109 (1) BNS में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र जगदीश खरवार निवासी ग्राम/पोस्ट आवाजापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

सूरज कुमार पुत्र जगदीश खरवार निवासी ग्राम/पोस्ट आवाजापुर, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली उम्र 29 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

लकड़ीमण्डी चौकाघाट दिनांक: 27.12.2025 को समय 22.15 बजे

संबंधित अभियोग- मु0

अ0सं0-303/2025 धारा- 352, 109 (1) BNS थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ.नि. संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटीइमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार तिवारी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. आरक्षी पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular