ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। सक्षम प्राधिकारी ने 20.11.25 को (09.35-17.35-08.00 बजे) मऊ-डीएलआर खंड के बीच दोहरीकरण के संबंध में (मऊ-पीपीएच) और पुल संख्या 91 (पीपीएच-डीएलआर) के बीच पुल संख्या 84 पर कट और कनेक्शन कार्य की अनुमति दी है। कार्य जारी होने की वजह से दिनांक 20 नवम्बर 2025 दिन गुरूवार को गाड़ी संख्या 15111 इंटरसिटी (छपरा -वाराणसी सिटी ) मऊ तक ही जाएगी। इस तिथि को छपरा से रसड़ा होकर वाराणसी सिटी जाने वाली इंटरसिटी वाराणसी न जाकर मऊ तक ही जाएगी। रेलवे द्वारा हो रहे निर्माण कार्य की वजह से उक्त ट्रेन को टर्मिनेट किया गया है। कुल मिलाकार, 20 नवम्बर को इंटरसिटी छपरा से चलकर मऊ तक ही जाएगी।



