HomeUncategorizedचेतगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार,...

चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, मोबाइल फ़ोन भी बरामद

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन काशी कमि. वाराणसी के कुशल निर्देशन में मुखविर खास की सूचना पर थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 197/2025 धारा 303(2),318 (4) BNS थाना चेतगंज वाराणसी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त राहुल उर्फ फैजल पुत्र मोहम्मद खलील निवासी धमरिया पानी टंकी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 27/10/2025 को रात्रि समय करीब 10.10 बजे चौकाघाट फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास लकड़ी की टाल के पास से गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13.09.2025 को श्वेता चौबे, पत्नी डॉ. रोहित चौबे, निवासी ए 25, अभिलाषा कालोनी, वरुणा बिज्र, वाराणसी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 197/2025 धारा 303(2), 318 (4) BNS थाना चेतगंज वाराणसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ.नि. संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी ईमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा सम्पादित की जा रही है। दिनांक 27.10.2025 को जरिये मुखविर खास सूचना प्राप्त हुई कि साहब आपके मोबाइल चोरी के मुकदमे से संबंधित जिन अज्ञात चोरो के हुलिये के बारे में आपने बताया लगभग उसी तरह का व्यक्ति चौकाघाट फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास लकड़ी की टाल के पास सटकर खड़े हुए हैं, अगर जल्दी किया जाये तो उन्हे पकड़ा जा सकता है, मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर खास को साथ लेकर उ०नि० संदीप कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारीगण मौके से प्रस्थान कर मुखबिर खास द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुँचे, मुखबिर खास वहाँ मौजूद व्यक्ति की तरफ इशारा कर मौके से हट बढ़ गया। तत्पश्चात हम पुलिस वाले सीखे हुए तरीके से एकबारगी दबिश देकर मौके से उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम व पता कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल उर्फ फैजल पुत्र मोहम्मद खलील निवासी धमरिया पानी टंकी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 22 वर्ष बताया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।। तत्पश्चात् अभियोग उपरोक्त में कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 27.10.2025 को समय करीब रात्रि 10.10 बजे पुलिस हिरासत लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछ अभियुक्त

अभियुक्त द्वारा अपनी गलती की माफी माँगते हुए बता रहा है कि साहब मुझसे गलती हो गयी। मुझे
माफ कर दीजिये।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. राहुल उर्फ फैजल पुत्र मोहम्मद खलील निवासी धमरिया पानी टंकी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।

बरामदगी का विवरण

बरामदशुदा मोबाइल सैमसंग कम्पनी, मॉडल- SM-A34E/DSN (8GB-128 GB) IMEI-350386301590138, 350618521590138

गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान

अभियुक्त को चौकाघाट फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास लकड़ी की टाल से दिनांक 27/10/2025 को रात्रि समय करीब 10.10 बजे।

अपराधिक इतिहास-

  1. मु.अ.सं.197/2025 धारा 303 (2), 318(4), 317 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमि. वाराणसी।
  2. मु.अ.सं. 109/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लोहता कमि. वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली थाना चेतगंज की पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमि.) वाराणसी।
  2. उ.नि. संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी ईमली थाना चेतगंज कमि.) वाराणसी
  3. उ.नि. राहुल बरनवाल थाना चेतगंज कमि. वाराणसी।
  4. हे.का.देवेन्द्र यादव थाना चेतगंज (कमिश्नरेट) वाराणसी।
  5. का. पुनीत कुमार व थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  6. का. अनुज कुमार थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
  7. का. अश्वनी कुमार साइबर सेल कमि. वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular