चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी: नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी, गुरु प्रसाद ने गुरुवार को जिले के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने आगामी डाला छठ की तैयारियों के बाबत जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने 150 पंप लगाकर गंगा घाटों की जल्द से जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं हर घाट पर 10-10 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि जल्द से जल्द घाटों पर जमा सिल्ट और गाद को साफ की जाएगी, ताकि व्रती महिलाओं और उनके परिजनों को दिक्कत न होने पाए।
प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि घाटों पर जमी सिल्ट (गाद) की सफाई हेतु लगाए गए 73 पम्प की संख्या बढ़ाकर 150 पम्प मशीनें लगाई जाएं, ताकि घाटों की सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर 10 कर्मचारियों की गैंग बनाकर सफाई कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटें) लगाई जाएं, जिससे रात के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरे किए जाएं, ताकि पर्व के दौरान घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की जा सके।।।



