HomeUncategorizedनगर निगम की अनुमति के बिना शहर में चिपकाते हैं विज्ञापन, तो...

नगर निगम की अनुमति के बिना शहर में चिपकाते हैं विज्ञापन, तो हो जाइए सावधान! आज ही लगा है एक व्यक्ति पर साढ़े 5 लाख का जुर्माना

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

वाराणसी: नगर निगम वाराणसी द्वारा पूरे शहर क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध विज्ञापन लगाने वाले शुभम जायसवाल नाम के व्यक्ति पर रू 5.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर दी गई है।

निरीक्षण में पाया गया कि शुभम जायसवाल नाम के व्यक्ति द्वारा पूरे नगर क्षेत्र में अवैध रूप से विज्ञापन लगाया गया है, जांच में पता चला कि इनके द्वारा विज्ञापन के प्रकाशन हेतु नगर निगम से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है, जिसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी अवैध विज्ञापन को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है तथा रू 5.50 लाख की धनराशि का जुर्माना नोटिस जारी कर दिया गया है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular