HomeUncategorizedऑनलाइन जुआ खेल रहे 13 आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मोबाइल...

ऑनलाइन जुआ खेल रहे 13 आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फ़ोन बरामद

यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दूध मंडी के बाड़ा नंबर 5 में एसओजी-2 ने सोमवार दोपहर छापा मारकर भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल मिले हैं।
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि आरोपियों में हरतीरथ पोखरा का हेमंत यादव, विशेश्वरगंज निवासी दिलीप जायसवाल, कोतवाली क्षेत्र निवासी रतन सेठ, पड़ाव निवासी कुणाल यादव, राजू केसरी, सुनील पटेल, सारनाथ पंचक्रोशी सलारपुर निवासी संतोष केसरी, भैरवनाथ मोहल्ला निवासी शंकर यादव, ओंकारेश्वर वार्ड निवासी पप्पू लाल, आदमपुर प्रह्लाद घाट निवासी राजेश कुमार, चौखंभा निवासी सुभाष चौरसिया, जतनबर निवासी विकास यादव और कुतबन शहीद निवासी मकसूद अहमद है। बताया कि आसपास के लोगों ने एसओजी-2 को सूचना दी कि दूध मंडी में जुआ खेला जा रहा है। आरोपी मोबाइल पर लूडो एप खोलकर रखते थे। ताकि पुलिस के आने पर उन्हें गुमराह कर सके।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी ।
  2. उ.नि. प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अमियामण्डी थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी ।
  3. उ.नि. प्रशान्त पाण्डेय, चौकी प्रभारी सप्तसागर थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी
  4. उ.नि. प्रशान्त गुप्ता, चौकी प्रभारी कबीरचौरा थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी ।
  5. उ.नि.विजय कुमार यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  6. उ.नि.अंकित सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  7. उ.नि.विजय कुमार यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  8. उ.नि. अभिषेक पाण्डेय, SOG-2 प्रभारी कमि० वाराणसी ।
  9. का. सचिन मिश्रा, SOG-2 टीम कमि० वाराणसी ।
  10. का. अखिलेश गिरी, SOG-2 टीम कमि० वाराणसी ।
  11. का. शैलेन्द्र सिंह, SOG-2 टीम कमि० वाराणसी ।
  12. हे.का. चालक रमापति सिंह, SOG-2 टीम कमि० वाराणसी
  13. हे.का. जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  14. का. प्रवीण कुमार सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  15. का. शिवाजी सिंह, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी ।
  16. का. अभिषेक कुमार, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी ।
RELATED ARTICLES

Most Popular