यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो चीफ : अजय लखमानी

वाराणसी : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर, जैतपुरा इलाके में पुलिस ने पैदल गश्त किया और अवैध अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
गश्त के दौरान, पुलिस उपायुक्त काशी श्री गौरव बंसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज डॉ. ईशान सोनी, और थानाध्यक्ष जैतपुरा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही, पुलिस टीम ने सड़क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया।
इस दौरान, स्थानीय लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे भविष्य में अतिक्रमण न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का यह कदम इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



