चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र की ग्राम सभा हसनपुर में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। ग्राम सभा सचिवालय हसनपुर में ग्रामीणों ने दीप जलाकर पीएम को शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में गांव के लोग उत्साह के साथ मौजूद रहे। उन्होंने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। ग्रामीणों ने शाम 7:00 बजे दीप जलाकर शुभकामनाएं देना उनके लिए खास मौका था।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान हसनपुर रविशंकर सिंह उर्फ लव के नेतृत्व में हुआ। ग्राम सचिवालय परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी और दीपों की रोशनी से उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।
ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम गांव के लोगों के साथ मिलकर आयोजित किया गया। सभी ने दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रामीणों की भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। ग्राम सभा सचिवालय में दीपों की रोशनी के बीच लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। यह आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साह भरे माहौल में पूरा हुआ।



