HomeUncategorizedकाशी में 15 नवंबर से हॉट एयर बैलून सेवा शुरू: 10 पयर्टक...

काशी में 15 नवंबर से हॉट एयर बैलून सेवा शुरू: 10 पयर्टक बैठ सकेंगे, आसमान से 45 मिनट तक 84 घाटों का नजारा देखेंगे

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

काशी के गंगा घाटों का दीदार अब सिर्फ जमीन से नहीं, आसमान से भी होगा। एयर शो के बाद अब पर्यटकों को हॉट एयर बैलून की सवारी का रोमांच मिलने जा रहा है।

15 नवंबर से नमो घाट पर हॉट एयर बैलून संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने हैदराबाद की कंपनी स्काई वोल्ट के साथ एमओयू किया है।

45 मिनट की उड़ान, 10 पर्यटक एक साथ

हॉट एयर बैलून में एक बार में 10 पर्यटक सवार हो सकेंगे। एक उड़ान की अवधि 45 मिनट निर्धारित की गई है। इस दौरान पर्यटक गंगा की लहरों, काशी के 84 घाटों और ऐतिहासिक इमारतों को आसमान से निहार सकेंगे। शहर की खूबसूरती को एक नए नजरिये से देखने का यह अनुभव पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।

देव दीपावली पर आसमान से दिखेगी जगमगाती काशी

देव दीपावली पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में हॉट एयर बैलून की शुरुआत पर्यटकों के लिए खास सौगात बन सकती है। गंगा के ऊपर से रोशनी में नहाए घाटों और जगमगाते शहर को देखना यादगार अनुभव होगा।

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के मुताबिक, काशी में पर्यटन के नए विकल्प विकसित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। इससे उन पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा, जो शहर को एक अलग अंदाज में देखना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular