HomeUncategorizedअधिवक्ताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री पर FIR की उठाई मांग: वाराणसी में एसीपी...

अधिवक्ताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री पर FIR की उठाई मांग: वाराणसी में एसीपी को दी तहरीर, बोले- राम-कृष्ण को बांटने वाला धर्माचार्य

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बाबा बागेश्वरदास धीरेन्द्र शास्त्री की परेशानी घटने का नाम नहीं ले रही है। धीरेन्द्र शास्त्री के ऊपर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पत्रक सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

उनकी गैरमौजूदगी में एसीपी को सौंपा गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने मांग किया कि कथावाचक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर मौजूद अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। जो राम और कृष्ण को बांटने की बात करे, वह धर्माचार्य नहीं हो सकता। समाज के हर वर्ग को इसकी निंदा करनी चाहिए।

विकास सिंह ने कहा कि पहले भगवान कृष्ण को लेकर कहा गया कि “तुम्हारे कृष्ण टेढ़े हैं, हमारे राम सीधे हैं, बंसी बजाना खेल है” और अब भगवान राम को लेकर कहा गया कि “प्रभु राम के पांच बाप थे। पहले कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब राम के पिता के बारे में अभद्रता प्रसारित हो रही है।

सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भगवान श्रीकृष्ण जी व भगवान श्रीराम जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में उनके ऊपर FIR दर्ज की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular