HomeUncategorizedहार्दिक पटेल बोले- राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे: PM मोदी...

हार्दिक पटेल बोले- राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे: PM मोदी से डिबेट की चुनौती पर कहा- व्यक्तिगत बहस का सवाल नहीं

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

गुजरात के भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती पर कहा कि उनसे व्यक्तिगत डिबेट करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

हार्दिक पटेल ने कहा कि राहुल गांधी पहले सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे थे और अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट के लिए चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एसआईआर, धर्मेंद्र प्रधान और ज्ञानेश कुमार जैसे मुद्दों को लेकर देश की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

SIR मामले पर बोले

एसआईआर के मुद्दे पर हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात समेत पूरे देश में यह प्रक्रिया लागू हुई है। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है या जो अपने पते पर नहीं मिले, उनके नाम मतदाता सूची से हटना स्वाभाविक है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस को नाम कटने पर आपत्ति क्यों है, जबकि जिन लोगों के नाम कटे हैं, वे स्वयं सामने आकर शिकायत नहीं कर रहे हैं।

2027 चुनाव से पहले माहौल खराब कर रहे राहुल हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एसआईआर के मुद्दे को एक विशेष वर्ग को अपने पक्ष में करने के लिए उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली का जिक्र करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने 10 लाख लोगों को जुटाने की बात कही थी, लेकिन वहां 50 हजार लोग भी नहीं पहुंचे और कुर्सियां खाली रह गईं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता और युवा राहुल गांधी के साथ खड़े नहीं होना चाहते।

RELATED ARTICLES

Most Popular