चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
इससे वाराणसी के यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव वाराणसी जंक्शन पर भी दिया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेन यहां 10 मिनट रुकेगी।
चंडीगढ़ से शाम 4:35 बजे पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़-पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस 6 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
यहां शाम 4:35 बजे आगमन और 4:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी।
पटना से सुबह 4:40 बजे आएगी
वापसी में गाड़ी संख्या 04509 पटना-चंडीगढ़ आरक्षित विशेष एक्सप्रेस 7 नवंबर को रात 11:15 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन 8 नवंबर की सुबह 4:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी और 4:50 बजे रवाना होगी।
इसके बाद सुल्तानपुर, उतरठिया, आलमनगर, हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली होते हुए रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
17 कोच लगाए जाएंगे
इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।



