HomeUncategorizedवाराणसी की हवा बिगड़ी, AQI पहुंचा 132: येलो जोन में पहुंचा शहर,...

वाराणसी की हवा बिगड़ी, AQI पहुंचा 132: येलो जोन में पहुंचा शहर, भेलूपुर में सबसे ज्यादा प्रदूषण

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

काशी में बुधवार सुबह हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा।

मौसम में बदलाव के साथ शहर की हवा भी प्रदूषित होने लगी है। मंगलवार तक ग्रीन जोन में रहने वाला वाराणसी बुधवार को AQI 132 के साथ येलो जोन में पहुंच गया। शहर में सबसे खराब स्थिति भेलूपुर की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 दर्ज किया गया।

भेलूपुर में पीएम 2.5 का स्तर 348 पहुंचा

भेलूपुर में पीएम 2.5 का स्तर 348 और पीएम 10 का स्तर 404 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। मलदहिया में AQI 139 रहा। यहां पीएम 2.5 का स्तर 167 और पीएम 10 का स्तर 301 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, बीएचयू क्षेत्र की हवा अभी ग्रीन जोन में बनी हुई है। अर्दली बाजार में मॉनिटरिंग मशीन खराब होने के कारण प्रदूषण का स्तर दर्ज नहीं हो सका।

वाहनों का दबाव और धुंध बढ़ा रहे प्रदूषण

विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और सुबह के समय धुंध के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। इससे हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ रही है।

बीएचयू के चेस्ट एंड टीबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जीएन श्रीवास्तव ने अस्थमा के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

RELATED ARTICLES

Most Popular